LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य
“जयपुर रेंज में पुलिस स्टेशनों की सफाई और रखरखाव के लिए निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई”

संवाददाता मुकेश कुमार शर्मा भिवाड़ी अलवर राजस्थान
आरक्षक जयपुर रेंज द्वारा एक टास्क जारी किया गया था जिसमे सभी थानों में हथियारों की साफ सफाई, वायरलेस, मालखाना की सफाई, थाने की सफाई व अन्य उपकरण जो हम उपयोग में लेते है उनकी देखरेख सभी पुलिस थाना में रविवार को सुबह 8 से 11 बजे तक कि जावे । इसी को ध्यान में रखते हुए भिवाडी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने एएसपी विपिन शर्मा को सभी थानों के निरीक्षण करने का टास्क दिया गया था । एएसपी शर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा तिजारा, टपूकड़ा सहित अन्य थानों के निरीक्षण किया गया जिसमे सभी जवानों द्वारा कार्य किया जा रहा था व पूरी लगन से लगे हुए थे । वही एएसपी शर्मा ने बताया कि इस तरह साफ सफाई व देखरेख करने से आत्म लगाव बढ़ता है ।

Subscribe to my channel


