जादुई मोरपंख से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लोगों को विश्वास में लेकर ठगी करने वाले 09 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
ठगी करने के सामान, 02 अवैध तमंचा-कारतूस व 04 अवैध छुरी को किया गया बरामद

* जनपद खीरी दिनाँक 08.04.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री नेपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08.04.2023 को थाना निघासन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 222/23 धारा 419/420/386/504/506 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 09 नफर वांछित अभियुक्तों एनुल, रोहित, जाहिद, नीरज कुमार, शफीक, मोहम्मद इसरार उर्फ कल्लू, आसिफ अली, सलमान व उजेर को ग्राम लखहा स्थित छप्पर के बने घर से ठगी के सामान, 02 अवैध तमंचा-कारतूस व 04 अवैध छुरी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्रों के सम्बन्ध में थाना निघासन पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी व 01 इंडिको कार भी बरामद हुई है, जिन्हें एमवी एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

दिनांक 07.04.23 को थाना निघासन पर उत्तराखण्ड राज्य की रहने वाली एक महिला द्वारा उसके साथ जादुई मोरपंख का लालच देकर बीमारी ठीक करने को लेकर विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करने, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज छीन लेने के की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर थाना निघासन पर मु0अ0सं0 222/23 धारा 419/420/386/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, सर्विलांस सेल व ह्युमन इंटेलिजेन्स की मदद से घटना में संलिप्त अभी तक उपरोक्त 09 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-एनुल पुत्र पुत्तू नि0 ग्राम रायपुर थाना निघासन जनपद खीरी
2-रोहित पुत्र प्यारे लाल नि0 ग्राम सोठियाना थाना निघासन जनपद खीरी
3-जाहिद पुत्र साबिर नि0 ग्राम लखहा थाना निघासन जनपद खीरी
4-नीरज कुमार यादव पुत्र राम सजीवन यादव नि0 ग्राम सहतापुर सराय थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर
5-शफीक पुत्र रफीक नि0 ग्राम सोठियाना थाना निघासन जनपद खीरी
6-मेहम्मद इसरार उर्फ कल्लू पुत्र नसरत नि0 ग्राम सोठियाना थाना निघासन जनपद खीरी
7-आसिफ अली पुत्र चुन्नू नि0 ग्राम सोठियाना थाना निघासन जनपद खीरी
8-सलमान पुत्र मुर्तजा नि0 ग्राम सोठियाना थाना निघासन जनपद खीरी
9-उजेर पुत्र नबीशेर नि0 ग्राम सोठियाना थाना निघासन जनपद खीरी
*बरामदगी का विवरण-*
ठगी का सामान (01 जादुई मोरपंख, 03 नशीली सीरप, 05 खाली सीरप, 01 कोडिंग कागज, 01 जादुई गिलास, 03 नग, 01 जादुई चावल की शीशी, 03 सिरेंज, 03 लाइटर, 01 स्प्रे वाली मिर्च, 01 चुम्बक, 01 छोटी फैवीक्वीक, 01 एयर गन, 100 ग्राम काली पन्नी में 10 ग्राम मिर्च, 02 पॉकेट डायरी,02 माचिस, 01 छोटा लेडीज पर्स, 01 पर्स, 02 कंगन (पीली धातु)),02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 अवैध छुरी, कुल 40,000 रुपये नकद, 23 मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद स्कूटी व 01 अदद इंडिगो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
*गिरफ्तार अभियुक्त उजेर पुत्र नबीशेर का आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 158/22 धारा 420/392/411 भादवि व 66सी/66डी आईटी एक्ट, थाना निघासन
2-मु0अ0सं0 187/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना निघासन
3-मु0अ0सं0 453/22 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना निघासन
*गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इसरार उर्फ कल्लू पुत्र नसरत का आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 978/11 धारा 60 आबकारी अधि0, थाना निघासन
2-मु0अ0सं0 631/17 धारा 323/324/504 भादवि, थाना निघासन
*गिरफ्तार अभियुक्त शफीक पुत्र रफीक का आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 630/17 धारा 323/324/504 भादवि, थाना निघासन
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्र0नि0 थाना निघासन, श्री प्रभातेश कुमार
2-व0उ0नि0 राममिलन यादव
3-उ0नि0 बाबूराम
4-उ0नि0 अवलीश पंवार
5-हे0का0 राज बहादुर रावत
6-हे0का0 जयचन्द
7-हे0का0 अबरार हुसैन
8-का0 नरेश गंगवार
9-का0 प्रेम किशोर
10-का0 रवि यादव
11-का0 संदीप कुमार
12-का0 योगेन्द्र कुमार
13-म0का0 आरती वर्मा
Subscribe to my channel


