LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

वामा सारथी, उ०प्र० पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजन हेतु “निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर” का आयोजन

*जनपद खीरी दिनाँक 07.04.2023*

 

वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में, पुलिस महानिरीक्षक महोदय, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 07.04.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन खीरी परिसर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजन हेतु “निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर” का आयोजन किया गया। उक्त स्वास्थ्य जाँच शिविर में नेत्र, हड्डी व शिशु विशेषज्ञों द्वारा जाँच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। उक्त शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ० आर०पी० वर्मा, नेत्र सर्जन, डॉ० पूनम वर्मा एवं आर्थो सर्जन, डॉ० ए०के० द्विवेदी द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार की महिलायें व बच्चों के नेत्र, हड्डी व शिशु संबंधी बीमारियों की जाँच की गई तथा परामर्श एवं दवाइयां वितरित करने के साथ ही बीमारियों से बचाव हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित रूप से व्यायाम, पौष्टिक आहार, हरी साग-सब्जियाँ, मौसमी फल आदि को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने संबंधी सुझाव भी दिए गए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button