
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली मण्डी 07/04/2023
अटेली क्षेत्र के रात्ता मे वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव जय श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बड़ी धूमधाम मनाया गया। पण्डित बदरीनाथ शास्त्री ने बताया की हनुमान जयंती एक हिन्दू त्यौहार है जो भारत और नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान हनुमान के जन्म अवसर पर मनाया जाता है जो भारत और नेपाल के एक लोकप्रिय हिन्दू देवता हैं। स्थान के अनुसार रीती-रिवाज बदल सकते हैं लेकिन शक्ति और साहस के देवता हनुमान जी का आशीर्वाद मांगना सभी के लिए एक बराबर है।पंडित मनोज शास्त्री ने पूजा, सुन्दर कांड के जरिए सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।अंत हवन पूर्ण कर बताया की
भगवान हनुमान एक पवित्र और सबसे सम्मानित हिंदू भगवान हैं, जिनके मंदिर आमतौर पर राष्ट्र के हर छोटी बड़ी जगहों पर पाए जाते हैं। हनुमान जन्मोत्सव एक जश्न का अवसर है जब सभी हिंदू लोग भगवान हनुमान के जन्म का जश्न मनाते हैं। वही जय श्री राम ट्रस्ट के प्रधान राजकुमार यादव से चर्चा के दौरान बताया की हनुमान जी का सम्पूर्ण जीवन मनुष्य जीवन के लिये एक अति उत्तम उदाहरण है हमें उनके जीवन काल से अनेक प्रकार की सीख मिलती है हम सब को उनके आचरण से एक बहुत ही उत्तम शिक्षा व जीवन जीने की कला व प्रभु भक्ति का भाव सीखने को मिलता है
हनुमान जन्मोत्सव की तिथि का दिन – शक्ति प्राप्त करने का पर्व है।
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल से कार्यक्रम की शोभा बढाने पहुंचे सदस्यों ने कहा कि भगवान हनुमान अपने कौशल और बुद्धि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अकेले ही पूरे लंका को जला दिया और यहां तक कि महाशक्तिशाली रावण भी उन्हें नहीं रोक पाया। वह शक्तिशाली होने के साथ ही शांत और सौम्य भी है।
हिंदू धार्मिक ग्रंथों और हनुमान चालीसा में, यह विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि हनुमान अपने पूजक को शौर्य, साहस और जीवन शक्ति प्रदान करते है। वह अपने भक्तों के जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करते है और खुशी तथा संतोष लाते है। मंच से एम॰एम॰ए॰जे॰ सदस्य श्रीमती डॉ .कृष्णा ने बताया कि एम॰एम॰ए॰जे॰ द्वारा जल संरक्षण,पर्यावरण ,अपने आसपास साफ़ सफाई आदि क्षेत्रो मे संस्था की अहम भूमिका है जिसमें समय समय पर जिला उपायुक्त डॉ जे॰के॰आभीर का मार्गदर्शन प्रेरणा दायक है। इस अवसर पर मामाज सदस्यों संघी सहाब और अनूप रिवासा ने जय श्री राम ट्रस्ट को पौधा भेंट किया। वही जे॰एस॰आर॰सी॰टी॰ सदस्यों ने बहार से आए सभी सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बाबुजी ओमप्रकाश, पंडित धर्म चंद ,बाबुजी राजेंद्र,रमन(गुड्डू), श्रद्धानंद गोमला,शास्त्री जी सुँदरह ,पवन मोडी ओर जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य और गाँव समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद थे।

Subscribe to my channel


