LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चचोर में हुआ भारी भ्रष्टाचार शासन की योजनाओं के साथ ग्राम पंचायत द्वारा किया गया खिलवाड़

रिपोर्ट,,,,,,, दशरथ माली चचोर

 

चचोर ।। तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश ।। चचोर।पंचायत के अंतर्गत बनाया गया महात्मा गांधी नरेगा योजना अमृत सरोवर तालाब का किया घटिया निर्माण । अमृत सरोवर तालाब जोकि 2022 23 में ग्राम पंचायत चचोर के अंतर्गत खाता खेड़ी बालाजी मंदिर के पास बंदड़ा रोड पर बनाया गया है इसका इतना घटिया कार्य किया गया की ना तो इस तालाब को उन्होंने 4 मीटर की गहराई दी और ना ही इस तालाब के सही तरीके से निकासी दी है सिर्फ और सिर्फ काली मिट्टी का ढेर बनाकर उसकी पाल बना दी गई पूरे तालाब में पानी कहीं से कहीं तक दिखाई नहीं देता है और नाले के नाम पर सिर्फ और सिर्फ कच्ची मिट्टी डाल कर नाले का बाईपास बना दिया था जो पहली बारिश में ही बह गया अब यह तालाब हो सकता है 20 23 की बारिश भी ना झेल सके अगर यह तालाब भारी बारिश की वजह से वह गया तो जिसमें भारी से ही भारी जनहानि हो सकती हैं क्योंकि तालाब से सटे मात्र 50 फीट की दूरी पर आम रोड चालू रहता है 24 घंटे जो चचोर से होते हुए वंदना व बढ़िया की तरफ जाता है। तालाब के चारों तरफ ना तो कोई पौधे लगाए गए और नहीं कोई अच्छे तरीके से कार्य किया गया है देखा जाए तो पंचायत में सिर्फ और सिर्फ घटिया कार्य कर सरपंच सचिव व ठेकेदार की मिलीभगत से तालाब में नाम मात्र का कार्य किया गया और तालाब को पूर्ण रूप देकर राशि हड़प ली गई हैं अगर इस अमृत सरोवर तालाब का सही तरीके से कार्य किया जाए तो यहां पर लगभग 80% कार्य आज भी बाकी है जिसमें 4 फीट गहराई तालाब में देनी थी वह 4 फीट आज कहीं से कहीं नहीं दिखाई देती हैं और जो पाल 12 फीट ऊंची थी वह बाल इन्होंने 20 फीट खड़ी कर दी लगभग ऊपर के खेतों से भी 10 फीट ऊपर लेकर तालाब का पूर्ण रूप किया और नाला जो दिखने में आज कहीं से कहीं तक नजर नहीं आता है सिर्फ ऐसा दिखाई देता है जैसे कोई खंडहर पड़ा हो अमृत सरोवर तालाब के साथ-साथ कहीं ऐसी सुविधाएं होती हैं जैसे चारों तरफ सीन सीनरी पौधे लगाने होते हैं नाला सही तरीके से देना होता है पाल के अगली तरफ पत्थर की पिक्च लगानी होती है वह कहीं से कहीं तक नहीं नजर आती है । यह सब ग्राम पंचायत चचोर के मिलीभगत से शासन की योजनाओं का शोषण करते हैं और सरपंच सचिव व अन्य ठेकेदार की मनमर्जी से चचोर में कार्य होता है ।। चचोर में ऐसे अन्य कार्य हैं जिनमें स्वच्छता अभियान के नाम पर ग्राम के चारों तरफ गंदगी फैली होती हैं वहां पर भी सरपंच सचिव फेल व एक करोड़ 2100000 रुपए की जल नल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डाली गई थी उस पाइपलाइन में भी लाखों रुपए हड़प कर लिए गए वह पाइपलाइन भी जमीन से बाहर और कहीं-कहीं तो नाले में डाल दी गई है जिससे लोगों में लाइलाज बीमारी को जन्म दे रही है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button