LIVE TVदेशमनोरंजनराज्य

बीएसएफ ने किया महिलाओं के लिए दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर

 

प्रति वर्ष की भॉति इस वर्ष भी जयपुर रोड़ स्थित बीएसएफ कैम्पस् में महिलाओं हेतु दो दिवसीय मेले का धूम-धाम से आयोजन किया गया ।

यह मेला बीएसएफ की कल्याणकारी संस्था बीएसएफ वाईफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (बावा) के तत्वाधान में आयोजित किया गया। श्रीमति अम्बिका राठौड़, बावा अध्यक्षा ने बताया कि बीएसएफ बीकानेर हमेशा महिलाओं व बच्चों हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं हेतु वाषिर्क मेले का आयोजन बीएसएफ कैम्पस् के संगिनी संस्थान में किया गया। जिसमें बीएसएफ परिवार की महिलाओं के संग बीकानेर शहर की युवतियों व महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया । मेले मे देश के विभिन्न राज्यों में निर्मित प्रसि़द्ध उत्पाद कम व उचित दर पर खरीदने हेतु रखे गए।

श्रीमति राठौड़ ने बताया कि मेले में महिलाओ की आर्टीफिशियल ज्वेलरी, विभिन्न साड़ी, सलवार सूट व विभिन्न नई डिजाईन की चुड़ियाँ अति सुन्दर हैंडीक्राफ्ट, उरमुल उत्पाद , विभिन्न फलॉवरपोट व हर्बल उत्पाद की स्टॉंल लगाई गई, जिससे बीएसएफ परिवार की महिलाओं के संग बीकानेर शहर की महिलाओं को अपने बीकानेर शहर में देश के अच्छे व प्रसिद्ध उत्पाद देखने व खरीदने का मौका मिला। श्रीमति राठौड़ ने कहॉं कि मुझे आशा है कि बीकानेर शहर की महिलाऐं इस मेले में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर खुश हुई होगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button