LIVE TVदेशराजनीतिराज्य

लोहरैया मण्डल में भाजपा स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता 

 

राणा प्रताप राय

ब्यूरो चीफ

बस्ती टाइम्स 24

संत कबीर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर लोहरैया मंडल के सभी बूथों पर धूमधाम से स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। क्षेत्र के शक्ति केंद्र खाजों, शक्ति केंद्र रामपुर दक्षिणी, शक्ति केंद्र घोरांघ, शक्ति केंद्र जिगिना सहित मंडल के सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। जिला महामंत्री गणेश पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल के सभी बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया गया। भाजपा जिला महामंत्री द्वारा खाजो सेक्टर के खाजो निवासी संतोष पाल के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया। डिहवा चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 44 वां स्थापना दिवस जिला महामंत्री गणेश पांडे की उपस्थिति में मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, महामंत्री सच्चिदानंद निगम, शैलेश सिंह पप्पू, संतोष पाल, नितेश राय, आदित्य पांडे, राहुल अग्रहरि, हरिकेश मौर्य, बैजनाथ, परशुराम चौहान शाहिद तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button