LIVE TVदेशधर्मराज्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

 

 

नारनौल 7 मार्च। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली गई।

प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करके समाज में उन्‍हें बराबरी का हक दिलाने के उद्देश्‍य से महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में महिलाओं की भूमिका सिर्फ घर के अंदर तक सीमित थी लेकिन आज के समय में महिलाएं कामकाजी हैं और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम सब प्रतिज्ञा करते हैं कि हम यथासंभव प्रत्येक महिला के सम्मान की रक्षा करेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करेंगे।

इस मौके पर उप-प्राचार्य रजनीश ने भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्राध्यापिका सुदेश कुमारी ने कहा कि भारत देश एक ऐसा देश है जहां नारी को देवी स्वरूप माना जाता है। अपनी परंपराओं तथा सहिष्णुता के लिए यह देश पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है परंतु असल मायने में अभी भी हम नारियों को वह सम्मान नहीं दिला पाए जिनकी उन्हें आवश्यकता है जबकि नारी हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है तब एक आदमी ही शिक्षित होता है लेकिन जब एक औरत को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है। इस मौके पर भाषण, लघु नाटिका, चित्रकला, स्लोगन, नृत्य आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button