LIVE TVदेशधर्मराज्यव्यापार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रिच क्राफ्ट व उनके साथी ग्रुप ने मनाई फूलों की होली

विदेशों में भी बड़े लोकप्रिय हैं ऋचा गर्ग के उत्पाद

 

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

अटेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रिचक्राफ्ट व उनके साथी ग्रुप ने मिलकर होली मनाई। इस मौके पर जिला‌ के विभिन्न खंडों से आई महिलाओं ने जमकर फूलों कि बरसात की।

समूह की अध्यक्ष रिचा गर्ग ने बताया कि महिलाओं को स्वतंत्र रूप से कार्य करना चाहिए व समाज की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को क्राफ्ट के उत्पाद बनाना सिखाया। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंद लोग अनाथ व विकलांग लोगों को वह हमेशा से निशुल्क प्राप्त उत्पादन बनाना सिखाती रही है। कोविड-19 भी इन्होंने जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन क्लासेज दी थी। उन्होंने बताया कि उनके उत्पाद देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी बड़े लोकप्रिय हैं। हर रोज इन लाइन आर्डर मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह आगे भी जरूरतमंद लोगों को वह निशुल्क प्रशिक्षण देती रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने फूलों की होली भी मनाई रिचा ने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। सभी भारतीयों को भारतीय त्योहारों का आनंद लेना चाहिए। यही भारतीय त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है।

इनके साथ इनके इस कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल, मोनिका गर्ग, वृतिका, हिमांशी, रेनू शर्मा व अनीता चौहान आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button