नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा कन्यादान का सहयोग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 26/2/2023 को नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप नारनौल के द्वारा संस्था की मुहिम गरीब सुकन्या विवाह के अंतर्गत 2 अलग अलग बहनों की शादी में कन्यादान का सहयोग किया गया । आज एक बार फिर से संस्था के सभी भाईयों ने किसी बहनों का भाई होने का फर्ज निभाया । बहनों की शादी अच्छे से हो सके इसलिए दोनो को लहंगा चोली ,51 बर्तन का सेट,पंखा, हॉट केस,प्रेस,सीनरी,लेडीज पर्स,पैंट शर्ट,अटेची,गैस चूल्हा, जूसर मिक्सर,डबल बेड शीट,मिल्टन वाटर केमपर,शॉल,स्वेटर, मिल्टन बॉटल,11 साडिया सूट,नकद 501 रुपए नकद कन्यादान दिया गया। आज के मुख्य अतिथि मोहित शर्मा ने संस्था की प्रशंसा करते हुवे बताया की संस्था के द्वारा अभी तक 50 शादियों में कन्यादान किया जा चुका है आज 2 अलग अलग परिवार की 2 बेटियों की शादी में कन्यादान करवाया। एस एस जैन सभा के प्रधान प्रेम चंद जैन ने भी सभी से आह्वान किया की हमे भी इनकी मुहिम में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।निखिल जैन,देव दत्त,शर्मा,विकास जैन ने भी सभी साथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अभी तक अपनी नेक कमाई में से सहयोग किया ।संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया की संस्था के द्वारा गरीब एवं जरूरत मंद परिवार को भोजन खिलाना,गौ माता की सवामनी करना,रक्तदान शिविर लगाना,जरूरत मंद लोगो को हर सम्भव सहयाता करना ।आज सभी का आभार प्रकट करते हुवे मनीष गोगिया ने धन्यवाद किया जो अपना निजी समय निकाल कर हमारी मुहिम से जुड़े।संदीप जैन समाज सेवी ने भी बताया की हमे अपनी इच्छानुसार संस्था की मुहिम में हिस्सेदारी निभानी चाहिए।बहावल पर सभा के प्रधान ओम प्रकाश अरोड़ा ने सभी से आह्वान किया की हमे अपने आस पास रहने वाले हर जरूरत मंद परिवार की सहायता करते रहना चाहिए।आज के कार्यक्रम में मनीष गोगिया,निखिल जैन,विकास जैन,मोहित शर्मा,प्रेम चंद जैन,रोहतास वर्मा,मनोज वर्मा,मनु,देव दत्त शर्मा एवम अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रही।
Subscribe to my channel


