LIVE TVदेशधर्मराजनीतिराज्य

कार्यालय उद्घाटन और होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब

बहरोड़ भ्रष्टाचार, भय, अपराध, कमीशनखोरी से निजात चाहता है - डा. शानू यादव

( संवाददाता मुकेश कुमार शर्मा भिवाड़ी अलवर राजस्थान)

बहरोड़। कस्बे में रविवार को भाजपा नेत्री डा. शानू राजकुमार यादव के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार संस्थापक आचार्य प्रद्यूम्न महाराज के द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। डॉ. शानू यादव ने कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और स्थानीय विधायक की तानाशाही, अपराधियों के राजनीतिक संरक्षण, घूसखोरी, सरकारी तंत्र का निजी कार्यों में दुरुपयोग, क्षेत्र में बढ़ती अराजकता, पेयजल और सिंचाई जल, सड़क, चिकित्सा, बिजली की समस्या पर विधायक की अनदेखी पर जनता का ध्यान आकर्षित किया। विधायक के कार्यकर्ताओं द्वारा सरेआम आम जनता व्यापारियों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार के प्रति रोष प्रकट किया गया। आने वाले चुनाव में इन परेशानियों से निपटने हेतु भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया। आज के कार्यालय उद्घाटन एवं होली मिलन समारोह से डॉ. शानू यादव ने आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी का प्रचंड आगाज कर दिया है। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं बडी संख्या में डीजे से नाचती गाती सभा स्थल तक पहुंची। समारोह में उमड़ी जनता और उनके द्वारा किये गये सम्मान को देखकर भाजपा नेत्री डाॅ. शानू राजकुमार यादव ने कहा कि ये प्रेम, बदलाव और सच्चाई की आंधी है। अब हमारा बहरोड़ भ्रष्टाचार, भय, अपराध, कमीशनखोरी इन सब चीजों से निजात चाहता है। बताया जा रहा है कि कार्यालय उद्घाटन व होली मिलन समारोह में पहॅूच रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन के द्वारा डायवर्ट कर दिया गया था। जिसको लेकर डाॅ. शानू ने कहा कि ,,डर चुके है लोग इतने जनसमूह को देखकर एक साथ,, इसलिए ये उनका डर है, जो ऐसा काम करने के लिए मजबूर कर रहा है। भाजपा पूरे देश में बदलाव ला रही है। इस बार बहरोड़ नया इतिहास रचेगा। कार्यक्रम में भाजपा के बहरोड मंडल अध्यक्ष संजय मीर, बर्डाेद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, पूर्व पार्षद ऋषि देव, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह, राहुल यादव पंचायत समिति सदस्य, विजय सेठ, दिनेश सेठ, डॉ. सविता गोस्वामी, खोहरी सरपंच कवर सिंह यादव, बिचपड़ी सरपंच नरसिंह यादव, नांगल खोडीया सरपंच वेद कृष्णा, अशोक यादव पूर्व सरपंच गुति, अनिल यादव प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू सेना, मुकेश शर्मा, ताराचंद प्रधान, संजय शर्मा पार्षद, संतोष देवी पार्षद, विक्रम यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, पंडित अशोक बोहरा, लोकेश यादव सांसद कार्यालय प्रभारी, नरेंद्र नैनावत एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, चिंटू शर्मा, लालाराम यादव, रामधन यादव, अरुण शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, एकता मंच अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुरेश सैनी व हजारों की संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग और युवा उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button