भाईचारा एकता मंच के चतुर्थ नारी सम्मान समारोह में 251 महिलाओं का होगा सम्मान……गंगवार
251 women will be honored in the fourth women's honor ceremony of Bhaichara Ekta Manch...... Gangwar

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने बाला भाईचारा एकता मंच का चतुर्थ नारी सम्मान समारोह 2 मार्च दिन गुरुवार को रामलीला मैदान रुद्रपुर में संपन्न होगा जिसमें 251 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संगठन के कार्यालय में आयोजित हुई मासिक बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि इस बार के नारी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 251 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सरकार एवं क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे ।आवास विकास कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार ने संगठन की सभी महिलाओं को कार्यक्रम के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारी दी ।बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री मुमत्याज अहमद ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं की सूची बनाने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन की संयोजिका काजल गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार प्रदेश महामंत्री मुमत्याज अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदू सिंह पाल, महिला प्रदेश प्रभारी सुमन पंत ,शीला चौधरी, ममता श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष कपिल सिन्हा, ताप्ती राय, महानगर अध्यक्ष उमेश भारती ,लक्ष्मी थापा, जिला अध्यक्ष नैनीताल चंपा त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी भवानी बिष्ट, मंजूशाह ,गीता सिंह, कल्पना सक्सेना, काजल राघव ,रत्ना ,गीता देवी, मुन्नी देवी, आशा मुंजाल, मीना देवी, सुशीला ,सीमा विश्वास, नन्ही देवी ,रजनी, रेनू सागर, पूजा, कामिनी कोली ,मुकेश कुमार गंगवार,आदि मौजूद थे।