प्रधान डाकघर में 9 व 10 फरवरी को होगा अमृतपैक्स प्लस का आयोजन
अमृतपैक्स प्लस के दौरान सुकन्या समृद्धि खातों पर रहेगा विशेष रूप से फोक्स सुकन्या खाता 250 रुपए से खोला जा सकता है

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल 6 फरवरी। आजादी के अमृतकाल अवसर पर डाक विभाग द्वारा स्थानीय प्रधान डाकघर में 9 व 10 फरवरी को दो दिवसीय अमृतपैक्स प्लस का आयोजन किया जाएगा।
प्रधान डाकघर की टीम सार्वजनिक स्थानों पर सुकन्या खातों के लिए विशेष कैंप लगाएगी
यह जानकारी देते हुए डाकपाल अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि दो दिवसीय अमृतपैक्स प्लस
के दौरान सुकन्या समृद्धि खातों पर विशेष रूप से फोक्स रहेगा। वर्तमान में एसएसए खातों पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। यह खाता खुलवाने के लिए लड़की की आयु 0 से 10 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुकन्या खाता 250 रुपए से खोला जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर की टीम 6 फरवरी से सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुकन्या खातों के लिए विशेष कैंप लगाएगी। इस दौरान किसी भी संस्थान, सरकारी कार्यालय व नगर परिषद अपने क्षेत्र में कैंप लगवाने के लिए सहायक अधीक्षक महेश कुमार 8708509185 व डाकपाल अशोक कुमार गर्ग के मोबाइल नंबर 9466296061 पर संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to my channel


