ब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य
चारो तरफ़ छाया कौहरा जन जीवन अस्तव्यस्त

( संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी एनसीआर )
भिवाड़ी, टपूकडा व आसपास के क्षेत्रो में कौहरे (धुँध) के आग़ोश में जन जीवन रहा अस्तव्यस्त। इलाको में धुँध के कारण सड़को पर से भारी वाहन को एक तरफ़ लगवा दिया व लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। प्रातः ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों व व्यापारियों को पैदल, दो पहिया व गाड़ी में जाने के लिए धीमी धीमी गति एवं सावधानी से चलना पडा। धुंध के कारण उनको जान का ख़तरा बना रहा। धुँध के कारण लोग अपने घर में ही कैद होते नज़र आये व ज़रूरत कार्य होने पर ही लोग बाहर निकले। इस बीच बाज़ार व रोड भी सुनसान दिखाई दिये। बाजारो में व्यापारी एक साथ आँच पर सीखते हुए दिखाई दिये।

चारो तरफ़ छाया कौहरा
Subscribe to my channel


