ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल।

संवाददाता मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
तिजारा विधायक एवं राजस्थान सब रीजनल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष संदीप यादव मत्स्य महोत्सव में भिवाड़ी से तिजारा जा रहे थे इस दौरान शेखपुर थाने के निकट हाईवे पर एक गंभीर घायल व्यक्ति को देखकर अपने वाहन से उपचार हेतु तिजारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। विधायक ने बताया कि घायल व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर उसे तिजारा से अलवर रैफर कर दिया गया। जिसका उपचार जारी है।

Subscribe to my channel


