खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

संवाददाता मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप राजकिय प्रा.वि. हसनपुर व ग्रामवासियों के संयोजन से ऑल सेंट इन्टरनेशनल स्कूल हसनपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कुमार द्वारा की गई। मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश महासचिव इमरान खान एवं विशिष्ठ अतिथि रामनिवास यादव, ऑल सेंट इन्टरनेशनल स्कूल चेयरमैन अम्बर खना, चौधरी आस मौ इलियास, हनीफ सरपंच बदांपुर, ईसमाल सरपंच प्रतिनिधि जोडिया, ताहिर नम्बरदार, चन्दनलाल भूतपूर्व एमपीएस, अयूब पूर्वसरपंच, वेदप्रकाश एमपीएस उपस्थित रहें। खो-खो छात्र वर्ग में रा.उ.मा.वि. सीलीबावडी थानागाजी एवं छात्रा वर्ग में रा. उ.प्रा.वि. डोटाना प्रथम रहे। एनएई कब्बडी छात्र वर्ग में रा.उ.प्रा.वि. पहाडी पाटन किशनगढ़बास एवं छात्रा वर्ग में रा.उ.प्रा. वि. डोटाना प्रथम रहे। जिमनास्टिक समूह में छात्र-छात्रा दोनों वर्ग में राजकीय बालिका,उ. मा. वि. टपूकडा प्रथम रहे। रिले दौड (100X4) छात्र वर्ग में रा. उ. मा. वि. चौपानकी एवं छात्रा वर्ग में रा. उ. प्रा. वि. पलासली प्रथम रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में यतिन, अमजद, प्रिया, आसिका, लोकेश, सिहान, प्रथम रहे। हसनपुर ग्रामवासियों द्वारा सभी अतिथियों, दल प्रभारियों, निर्णायक मण्डल, एवं विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। मंच संचालन राजाराम, भूतपूर्व पीटीआई, व्याख्यता नवीन तायल द्वारा किया गया। अन्त में संयोजक इन्दु यादवद्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
छात्र छात्राओ के साथ मुख्य अतिथि इमरान ख़ान व साथ में गणमान्य लोग
Subscribe to my channel


