धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव का विधायक व डीएम ने किया दौरा
एमबीडी बांध का निरीक्षण करते क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ.. संत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश में लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हो रही है। जिसके कारण प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बसे गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान तथा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सभी अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। तथा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की हर स्थिति से निपटने के लिए निर्देशित किया। घाघरा नदी की तलहटी में लगभग दर्जनों गांव बसे हुए हैं। नदी के किनारे गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतीया, तुर्कवालिया, मौर, तिघरा, खैरगाढ़ सहित सभी गांव में बाढ़ का खतरा मड़रा रहा है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी तथा क्षेत्रीय विधायक ने संबंधित गांव के लोगों से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उप जिलाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, सीओ रामप्रकाश, थाना प्रभारी धनघटा केडी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बहादुर सिंह राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


