
भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में मनाई गई जयंती
संतकबीरनगर..
राणा प्रताप राय
जनपद संत कबीर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे जोर-शोर से मनाया गया। तथा प्रधानमंत्री के मन की बात को भी लोगों ने मन से सुना। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाती है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह जयंती मनाई गई। पूरे जिले के सभी मंडलों तथा बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। और प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सुना। जनपद के लोहरैया मंडल में मंडल अध्यक्ष दिलीप राय तथा हैसर मंडल में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडे की अगुवाई में सभी बूथ प्रमुखों द्वारा पंडित जी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री अशोक यादव, जिला महामंत्री गणेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला मंत्री राजू प्रसाद राणा, सच्चिदानंद निगम, विजय बहादुर सिंह, दुर्गा राय, नितेश राय, प्रमोद सिंह, मेघनाथ राजभर, जगदंबा राय, रंजीत गौड़ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई।