अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा पर्व मनाया धूम धाम से

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा पर्व मनाया धूम धाम से

तिजारा के श्री शंकरगढ़ आश्रम में आयोजित भगवान राम की विजय का त्यौहार दशहरा धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान राम का विजय जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होता हुआ श्री शंकरगढ़ आश्रम पहुंचा जहां एक विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। हजारों लोगों की भीड़ मेले में मौजूद रही वहीं मेले में पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव पहुंचे, जहां समिति के पदाधिकारीयो ने साफा बांधकर मास्टर मामन सिंह यादव का स्वागत सत्कार किया। शंकरगढ़ आश्रम के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शिवदयाल सैनी एवं उनके पदाधिकारी ने वहां पर लोगों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है, पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी व्यवस्था रही। शाम को रावण दहन की लीला का मंचन किया गया, जहां भगवान राम ने अहंकारी रावण की नाभि पर तीर चला कर रावण को यमलोक पहुंचा दिया, उसके बाद 40 फ़ीट रावण के पुतले का दहन किया गया बुराई का प्रतीक सत्य की जीत पर अहंकारी रावण के पुतले थोड़ी ही देर में जलकर राख हो गए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button