अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

तिजारा के श्री शंकर गढ आश्रम में टीम रामवीर शाहबादी ने 2 घंटे किया श्रमदान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

तिजारा के श्री शंकर गढ आश्रम में टीम रामवीर शाहबादी ने 2 घंटे किया श्रमदान

तिजारा के श्री शंकरगढ़ आश्रम में, महात्मा गांधी जी की जयंती से एक दिन पूर्व स्वच्छ भारत सुंदर भारत और सर्वश्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए, आज टीम रामवीर शाहबादी ने श्री शंकर गढ आश्रम में करीब दो-तीन घंटे श्रमदान करके मंदिर कैंपस की अनावश्यक घास व झाड़ियां को साफ किया, और झाड़ू लगाकर स्वच्छ करके श्रमदान किया। इस अवसर पर टीम रामवीर शाहबादी के मजबूत स्तंभ केडी भाई ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के आह्वान पर गांधी जयंती से पूर्व सभी लोग 1 घंटे का श्रमदान करें। उन्हीं की आज्ञा का पालन करते हुए आज टीम के सभी सदस्यों ने श्री शंकरगढ़ आश्रम में दो-तीन घंटे का श्रमदान किया, और यही संदेश देने की कोशिश की गई है कि हमारा तिजारा स्वच्छ रहे, सुंदर रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार यादव, दीपक यादव, डीके यादव, पंकज यादव, भारत यादव, मंदीप यादव, कुलदीप, जीतू महाराजपुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button