LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आरावली विहार हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 8: बिल्डिंग की हालत जर्जर,हाउसिंग बोर्ड के अभियंता बीएल मीना को सोपा ज्ञापन

 

संवाददाता अरुण शर्मा 9887778826

 

शहर की अरावली विहार हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 8 के रेजिडेंट अपनी अनेक समस्या को लेकर गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड ऑफिस पहुंचे साथ ही जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के साथ-साथ अनेक समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए हाउसिंग बोर्ड के अभियंता बीएल मीना को ज्ञापन सोपा। इस दौरान सोसाइटी में रहने वाली सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

अरावली विहार हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 8 के RWA के अध्यक्ष भागीरथ ने बताया कि सोसाइटी बहुत पुरानी बनी हुई है जिसकी हालत बिल्कुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है, सोसाइटी की दीवारों से चूना उखड़ चुका है छतो का प्लास्टर उखड़ कर नीचे गिर रहा है दीवारों में लेंटर के सरिये नजर आने लगे हैं पूरी बिल्डिंग गिराओ हालत में पहुंच चुकी है। साथ ही वाटर सप्लाई के लिए लगाई गई पाइप लाइनें भी जगह-जगह से टूट चुकी है जिसके कारण छत पर रखी टंकियों का पानी दीवारों में जा रहा है जिससे दीवार गिरने का भी खतरा बना हुआ है। जबसे सोसाइटी बनी है तब से लेकर अब तक हाउसिंग बोर्ड की तरफ से कोई भी काम नहीं करवाया गया है सोसाइटी में बनी आरडब्लूए कमेटी की तरफ से बीच-बीच में मेंटेनेंस के पैसों से काम करवाया जाता है लेकिन वह भी पूरा नहीं हो पाता है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सोसाइटी में बनी कमेटी को भी रजिस्टर्ड करने की मांग उठाई है जिससे वह सोसाइटी की समस्याओं को उचित प्लेटफार्म पर रख सकें।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि सोसाइटी की दीवार नीचे होने के कारण आवारा कुत्ते सोसाइटी में अंदर आ जाते हैं इन आवारा कुत्तों के द्वारा कई बार लोगों को घायल भी किया जा चुका है बच्चे और महिलाएं डर की वजह से घरों से बाहर भी नहीं निकलती हैं। सोसायटी के लोगों ने सोसाइटी की मरम्मत करने सहित अनेक समस्याओं को जल्दी हल करने की मांग की है।

वही हाउसिंग बोर्ड के अभियंता बी एल मीणा ने बताया कि सोसाइटी के लोग मेंटेनेंस सहित अनेक समस्या को लेकर उनके पास आए हैं उनकी सभी समस्याओं को जल्दी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। करीब 1 से 2 महीने के अंदर ही सोसाइटी की दीवार ऊंची करवा दी जाएगी जिससे आवारा कुत्तों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, लीकेज हो चुकी पानी की पाइपों को भी जल्दी ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button