LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बाइक दुर्घटना: दो युवकों की मौत, ट्रक चालक फरार”

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

अलवर के भिवाड़ी पुलिस जिला मुख्यालय के खुश खेड़ा थाना क्षेत्र के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे बुधवार रात को एक ट्रक ने बाईक को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे मे बाईक सवार दो दोस्तों कि मौत हो गई। हादसे कि सूचना पर खुशखेड़ा थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। और दोनो घ्याल युवकों को टपुकड़ा के सीएचसी अस्पताल ले कर गई। झन दोनो युवकों को मरा हुआ घोषित कर दिया। पुलिस और परिजनों कि मौजूदगी मे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोप दिया पुलिस घटना के आसपास लगे सी सी टीवी कैमरे कि मदद से ट्रक की जांच मे पुलिस जुटी हुई है। खुशखेड़ा थाना के थानाधिकारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के बुरेहड़ा गांव का रहने वाला नवीन पुत्र प्रकाश और कमालपुर गांव का रहने वाला अनिल पुत्र सीता राम बुधवार रात 9 बजे बाईक से खुशखेड़ा जा रहे थे।इस दौरान खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित बीएसएस अस्पताल के सामने रॉंग साइड से आ रहे ट्रक ने उनकी बाईक को अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे दोनो हि युवक वही पर हि घायल हो कर गिर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायल युवक को गंभीर हालत मे टपुकड़ा के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। झन पर डॉक्टरों ने दोनो युवकों को मरा हुआ घोषित कर दिया। सूचना लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। वही ट्रक चालक मौका देखकर मौक़े से अपने ट्रक को ले कर फरार हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने थाने मे रिपोर्ट डी है। जानकारी के अनुसार नवीन और अनिल दोनो बैंक ऑफ बदौड़ा भिवाड़ी मे काम करते थे। और दोनो ही आपस मे दोस्त थे। दोनो अस्थाई कर्मचारी थे। नवीन की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे भी है। वही अनिल अविवाहित था।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button