LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री की अध्यक्षता में भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीड़ा) की सातवीं बैठक का हुआ आयोजन

बीड़ा का वर्ष 2023-24 का 188 करोड़ रूपये का बजट हुआ पारित  बिचपुरी आवासीय योजना की आवेदन पुस्तिका का किया विमोचन

 

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत की अध्यक्षता में आज उद्योग भवन में भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण की सातवीं बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बहरोड़ विधायक श्री बलजीत यादव, मुण्डावर विधायक श्री मनजीत धर्मपाल चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग श्रीमती वीनू गुप्ता,एमडी रीको श्री सुधीर कुमार शर्मा, ईओ रीको श्री अरूण गर्ग सहित सीईओ बीड़ा श्रीमती श्वेता चौहान मौजूद रही। 

  बीड़ा की बैठक के इस आयोजन में आज कुल 12 बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रुप से बीड़ा का वर्ष 2023-24 का 188 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बाबा मोहनराम थोक फल सब्जी मंडी में पंजीकृत व्यवसायियों हेतु 43 भूखण्डों को आरक्षित रखने का फैसला किया गया एवं शेष भूखण्डों को नीलामी के माध्यम से बेचने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत औद्योगिक क्षेत्र कैरवा (कोटकासिम), एवं औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा (सलारपुर) में बीड़ा द्वारा रीको को आवंटित भूमि का पट्टा जारी करने का निर्णय हुआ। 

   बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती रावत की अध्यक्षता एवं बहरोड़ विधायक श्री बलजीत यादव, मुण्डावर विधायक श्री मनजीत धर्मपाल चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता, रीको एमडी श्री सुधीर कुमार शर्मा, ईओ रीको श्री अरूण गर्ग, बीड़ा सीईओ श्रीमती श्वेता चौहान की मौजूदगी में नीमराणा में बीड़ा द्वारा नवसृजित बिचपुरी आवासीय योजना की आवेदन पुस्तिका का विमोचन किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button