
संवाददाता अरुण कुमार शर्मा अलवर (भिवाड़ी) राजस्थान
भिवाड़ी।
आज दिन रविवार को विप्र विकास संस्थान द्वारा चलाई जा रही भगवान परशुराम रसोई मे सूजी का हलुआ का भगवान् परशुराम जी को भोग लगाकर हजारों भक्तो मे प्रसाद वितरण किया गया। वही आज की रसोई मे विप्र कोणार्क ओएसिस के विप्र पदम शर्मा के द्वारा लगाई गई। वही आज की रसोई मे सूजी का हलुआ बना कर भगवान परशुराम का भोग लगाया गया और प्रसाद के रूप मे हलुआ भक्तो मे बांटा गया। वही भगवान परशुराम रसोई का आयोजन निरन्तर 6 माह से लगातार नजदीक सुपर प्राइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर निरंतर चली आ रही है। वही आज भगवान परशुराम रसोई के प्रायोजक विप्र पदम शर्मा रहे जिनका विप्र विकास संस्थान के अध्यक्ष विजय शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद किया। वही आज की रसोई मे विप्र विकास संस्थान के महा सचिव अशोक कौशिक, देवेंद्र कौशिक, अरुण गौड़, पुरुषोत्तम शर्मा, देवेंदर कोशिक, संदीप हरीतबाल सहित सभी विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


