
संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर राज.

दुनिया को बचाए रखने के लिए पेड़ जरूरी है। पूरी दुनिया तेजी से बढते प्रदूषण को लेकर चिंतित है। दुनिया भर के देश प्रदूषण से होने वाले ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए कई जरूरी कदम उठा रहे हैं। प्रदूषण से दुनिया को बचाने का सबसे बढिया उपाय वृक्षारोपण है। इस लिए सभी को अपने आस-पास कम से कम एक फलदार पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
जिसमें नये पौधे इमली – 15 पौधे , गुलमोहर – 25 पौधे, नीम -20 पौधे, पापड़ी – 30 पौधे, अमलवास -20 पौधे, आंवला – 20 पौधे, जामुन-20 पौधे, अनार-20 पौधे, अमरूद – 25 पौधे, बेलफा – 20 पौधे, सांगवान -20 पौधे, बड-पीपल 20 पौधे, जाकर्नदा 15 पौधे, दालमोठ -20 पौधे, सौहजना -20 पौधे, कचनार के 20 पौधे, टेबुबिया – 20 पौधे, गुड़हल -20 पौधे, तुलसी के – 20 पौधे , गुलाब के – 25 पौधे शुगर टी -10 पौधे, शीशम के – 20 पौधे, लगाए गये। जिसमें कुल मिलाकर 460 पौधे लगाए गये।
लालकिशन प्रजापति ने कहा कि सभी लोगों को अपने एवं परिजनों के जन्मदिन पर पेड जरूर लगाना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। पेड़ लगाने से प्रदूषण तो कम होता ही है साथ ही फल भी मिलता है। इसके लिए सरकार अनुदान भी देती है। आने वाली पीढी को सुरक्षित कल देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। इस मौके पर जीतेन्द्र शेखावत, दिनेश भाई प्रजापति,मनोज भाई,संदीप भाई जाट,सरवन, हुकम मास्टर, जोगेंद्र सिंह, राजू जाट, जयपाल मास्टर, अनिल कुमार जाट, बबलू जाट, मुकेश जाट हरियोंम भाई, सुगदी,अमित शेखावत ड़ॉ.और समस्त ग्रामवासी भी मौजूद रहें।
जिसमें समस्त ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा और जिसमें भोलेनाथ के समस्त बगातगन भी मौजूद रहें।
कुछ पौधे महाकाल शिव मंदिर में भी लगाये गये।
जितेंद्र शेखावत ने कहा की हर व्यक्ति को करना चाहिए वृक्षारोपण
वहीं सुरेश मास्टर ने कहा कि तेजी से बढते वायु प्रदूषण से समूची दुनिया को खतरा है। वायु प्रदूषण के बढते प्रकोप का ही नतीजा है कि कुछ माह पूर्व चीन के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ गया कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। प्रदूषण का ही दुष्प्रभाव है कि दुनिया में कई जगहों पर आए दिन भारी बरसात से बाढ जाती है। कहीं तेज तूफान जान माल की भारी तबाही मचाता है। किसी स्थान पर बरसात ही नहीं हाेती है। इन सबसे को रोकने के लिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए। इसके अलावा अपने आस-पास मौजूद जंगल एवं पेड़ों को बचाने की भी जरूरत है। ऐसा नही होना चाहिए कि एक तरफ पेड़ लगाएं और दूसरी तरफ हरे-भरे जंगलाें को काटा जाए। हर व्यक्ति को पेड़ों की रक्षा एवं नए पेड़ लगाने चाहिए।

Subscribe to my channel


