उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 11 जून को होगी जिला स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल, बचाव एवं राहत कार्यों का होगा प्रदर्शन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 09 जून 2026। आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर 11 जून 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में टेबल टॉप अभ्यास एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), केंद्रीय जल आयोग (CWC) तथा फ्लड मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम सेंटर, लखनऊ के अधिकारियों ने बाढ़ पूर्वानुमान एवं चेतावनी तंत्र की जानकारी साझा की। वहीं सिंचाई, स्वास्थ्य, दूरसंचार, रेलवे, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने बाढ़ के दौरान अपनी कार्ययोजना एवं जिम्मेदारियों का प्रस्तुतीकरण किया।

इसके अलावा पीएसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, होमगार्ड, सिविल डिफेंस तथा एनसीसी के प्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन के दौरान उपलब्ध संसाधनों एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की जानकारी दी।

आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने बताया कि 11 जून को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल दो अलग-अलग परिदृश्यों पर आधारित होगी। पहले परिदृश्य के तहत सदर तहसील स्थित अमहट घाट पर कुआनो नदी में नाव पलटने की काल्पनिक घटना के दौरान स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों एवं दुधारू पशुओं के बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

दूसरे परिदृश्य में हर्रैया तहसील के वर्षा प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राहत एवं पुनर्वास व्यवस्था का अभ्यास किया जाएगा। इसमें बाढ़ शरणालय, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा शिविर संचालन तथा राहत सामग्री वितरण जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल की तैयारियों एवं टेबल टॉप अभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाइड तथा अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button