उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, नवजात बालिकाओं को मिला उपहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 04 अप्रैल 2026 (सू.वि.)। मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के सफल संचालन के तहत जनपद बस्ती में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल बस्ती में जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने की। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बेबी किट, कपड़े, तौलिया, कंबल एवं मिठाई आदि उपहार स्वरूप वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व की बात है और उनके संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में डॉ. सुधांशु द्विवेदी सहित प्रोबेशन कार्यालय से बीना सिंह, अशोक सिंह, साधना अग्रहरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, तमन्ना एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने बेटियों को समाज में समान अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


