उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राजकीय जिला पुस्तकालय बस्ती में कैरियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 31 जनवरी 2026 (सू.वि.)

राजकीय जिला पुस्तकालय, बस्ती में कैरियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबंधन विषय पर एक उपयोगी एवं मार्गदर्शक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश वर्मा (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती) ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित पाठकों से संवाद करते हुए कैरियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मानसिक तनाव से निपटने तथा लक्ष्य निर्धारण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि पुस्तकालय के पूर्व पाठक कृष्ण कुमार गुप्ता का चयन अधीनस्थ चयन सेवा समिति आयोग, उत्तर प्रदेश की परीक्षा के माध्यम से सरकारी समितियां एवं पंचायत विभाग में ऑडिट पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे उपस्थित छात्रों को विशेष प्रेरणा मिली।

कार्यशाला में प्रवक्ता कॉमर्स जितेन कुमार, प्रवक्ता विज्ञान अजय प्रकाश लाल, प्रवक्ता गणित हीरालाल शर्मा, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर जयदीप चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, एमटीएस अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पाठकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा दिखाना एवं उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करना रहा, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों ने सराहा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button