उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

यूजीसी विनियमन काले कानून के विरोध में पलिया के सवर्ण सड़कों पर 

राष्ट्रपति/ प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन,कानून वापस लेने की मांग, 

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

  पलिया कलां लखीमपुर खीरी।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी नवीन विनियमन में जाति आधारित भेदभाव की परिभाषा, उसकी एकपक्षीय प्रकृति तथा संविधान के अनुच्छेद 14 व 16 के उल्लंघन के संबंध में गंभीर आपत्ति को लेकर पलिया के लोग उतरे सड़कों पर,ब्राह्मण नव चेतना मंच, ब्राह्मण महासभा, स्थानिय समाज और वैश्य एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल सभा का जुलूस के रूप में‌‌ पलिया‌ मान्टेसरी स्कूल से‌ निकले कर तहसील तक‌ नारे बाजी करते सैकड़ो सवर्णो ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापित अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम अश्वनी कुमार को सौंप कर इस काले कानून का विरोध करते हुए कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं होता सवर्ण समाज पीछे नहीं हटेगा।

           गुरुवार 3:00 बजे सभी सवर्णो ने हाल में ही भारत सरकार द्वारा जनवरी माह में पारित किए गये यूजीसी विनियमन जन विरोधी‌ कानून‌ की निन्दा करते हुए प्रदर्शन कर एसडीएम पलिया को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति तथा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम देते हुए कहा कि‌ इस काले कानून‌ के लागू होने ब्राह्मण, क्षत्रिय,वैश्य और कायस्थ सहित जनरल कैटेगरी में आने वाली पीढ़ियों और उनके पाल्यों के प्रति हमारी जवाब देही सुनिश्चित हो सके इसे लेकर इस श्रवण विरोधी कानून जिसमें साफ-साफ संविधान की धारा 14 और 16 का उल्लंघन किया गया है गहन अध्ययन करने के उपरांत यह स्पष्ट होता है कि यह विनियमन न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में पूर्वाग्रह, भय और वर्गीय अपराधबोध को संस्थागत रूप देने का प्रयास है।विनियमन के गजट के पृष्ठ-2, परिभाषा खंड, बिंदु-3 में “पीड़ित/जाति आधारित भेदभाव” की जो परिभाषा दी गई है, उसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि पीड़ित का आशय केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से है। इसके विरोध में ज्ञापन सौपा गया।

               इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तथा ब्राह्मण और चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकांत त्रिपाठी, क्षेत्र के समाज सेवी आलोक मिश्रा “भैया”, ठाकुर चंद्रभान सिंह, वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अनूप गुप्ता, राजेश मिश्रा जी,जय गोविंद जोशी,पत्रकार रामचंद्र शुक्ल,अरुण अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, कपिल मिश्रा, पंडित दीपक शर्मा, दीपक कुमार दुबे, दीपेंद्र मिश्रा, असित तिवारी, देवानंद पांडे, धर्मेंद्र शर्मा, सोमेश शर्मा, गौरव सिंह, धीरेंद्र तिवारी, बृम्हा शुक्ला, बेद प्रकाश मिश्र, कमल जीत सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, डॉ अंशुल शुक्ला, दीपाशू पांडेय, सुरेश कुमार मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, सक्षम शुक्ला, निरंकार प्रसाद, आचार्य विजय तिवारी, आचार्य दीपक शुक्ला, आचार्य श्याम जी शुक्ला, राकेश मिश्रा, आशीष अग्निहोत्री, अनुज शुक्ला “बीटू”, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, एडवोकेट राजीव शुक्ला, सुनील शुक्ला, सुरेश ओझा, भानु प्रताप गुप्ता, विष्णुशुक्ला, सुनील शुक्ला नगला, दीपक मिश्रा,बरुण मिश्रा सहित वेद वेदांग संस्कृत स्कूल के छात्र और सैकड़ो जर्नल कटैगरी के गणमान्य नागरिक मौजूद।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button