उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ महोदय द्वारा गौरीफंटा एसएसबी कैंप का किया गया भ्रमण

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 30.01.2026

*पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ महोदय द्वारा गौरीफंटा एसएसबी कैंप का किया गया भ्रमण*

लखीमपुर खीरी, 30 जनवरी 2026 । आज शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ श्री किरण एस. महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के साथ एसएसबी कैंप गौरीफंटा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बार्डर पर कार्यरत एसएसबी के अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर बार्डर पर कार्यरत पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियो के साथ बेहतर समन्वय रखते हुये संयुक्त रूप से चेकिंग व निगरानी करने तथा बार्डर पर अवैध रूप से होने वाली तस्करी व जंगल पगडण्डी के रास्ते से होकर संचालित अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये । भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, श्री अमित राय, व एसएसबी 39 बटालियन के उप सेनानायक श्री विजेन्द्र कुमार सिंह एवं सहायक कमांडेट रवि कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पलिया श्री जितेन्द्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button