उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ महोदय द्वारा थाना गौरीफंटा व महिला मिशन शक्ति केन्द्र का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक 30.01.2026*
*पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ महोदय द्वारा थाना गौरीफंटा व महिला मिशन शक्ति केन्द्र का किया गया निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी, 30 जनवरी 2026 । आज शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ श्री किरण एस. महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के साथ भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित थाना गौरीफंटा व महिला मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस की गार्द द्वारा महोदय के सम्मान में सलामी दी गई। इसके उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना गौरीफंटा के परिसर व कार्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुये अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय व महिला मिशन शक्ति केन्द्र पर कार्यरत पुलिस कर्मियों व थाना प्रभारी से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साफ सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, श्री अमित राय तथा क्षेत्राधिकारी पलिया श्री जितेन्द्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे ।


Subscribe to my channel


