उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
छोटे व्यापारी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 60 वर्ष पर 3000/- रूपये मासिक पेंशन योजना

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 22 जनवरी 2026:
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और छोटे व्यापारियों/स्वरोजगारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएमएसवाईएम) एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना (एनपीएस ट्रेडर्स) में पंजीकरण कराने का अवसर मिलेगा।
इस योजना के अनुसार, 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लाभार्थियों को न्यूनतम 3000/- रूपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। पेंशन धारक की मृत्यु की स्थिति में उनके पति/पत्नी को 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन मिलेगी।
अभियान की अवधि
प्रथम चरण (शहरी क्षेत्र): 15 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026
दूसरा चरण (ग्रामीण क्षेत्र): 16 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026
पात्रता
आयु 18 से 40 वर्ष के बीच
मासिक आय 15,000/- रूपये से अधिक न हो
ईपीएफ/एनपीएस/ईएसआईसी के सदस्य न हों
आयकरदाता न हों
पात्र श्रमिकों में धोबी, मोची, माली, नाई, बुनकर, रिक्शाचालक, घरेलू कामगार, ठेला/फुटकर विक्रेता, निर्माण श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, पशुपालन एवं मत्स्य पालन करने वाले कर्मकार आदि शामिल हैं।
छोटे व्यापारी, दुकानदार, खुदरा व्यापारी, होटल/ढाबा मालिक, रियल एस्टेट एजेंट आदि जिनका वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ रूपये से कम है, वे एनपीएस ट्रेडर्स योजना में पंजीकरण कर सकते हैं।
योगदान और लाभ
मासिक अंशदान: आयुवर्ग के अनुसार 55 से 200/- रूपये
वृद्धावस्था में मासिक पेंशन: 3000/- रूपये
पंजीकरण
पंजीकरण सीएससी/जनसुविधा केंद्रों, श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविरों या मांधन पोर्टल पर ऑनलाइन कराया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, नामिनी का आधार कार्ड।
बस्ती मण्डल की स्थिति
जनपद बस्ती: 11,990 श्रमिक
संतकबीरनगर: 6,163 श्रमिक
सिद्धार्थनगर: 8,327 श्रमिक
छोटे व्यापारी: 876 ने एनपीएस ट्रेडर्स में पंजीकरण कराया
उप श्रमायुक्त बस्ती ने सभी पात्र श्रमिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे भारत सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए तुरंत पंजीकरण कराएं।
संपर्क जानकारी:
उप श्रमायुक्त कार्यालय, बस्ती मण्डल, बस्ती, विकास भवन, तृतीय तल।
हेल्पलाइन नं०: 14434
Subscribe to my channel


