उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 20 जनवरी 2026 (सू.वि.)।

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त आयोग, पर्यटन, लोकनिर्माण विभाग, लोक शिकायत, यूपीसीएलडीएएफ, कृषि एवं सहकारिता, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, ओडीओपी, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य संचालित विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल स्तरीय अधिकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं और मंडल की रैंकिंग को निचले स्तर से ऊंचे स्तर पर ले जाने का कार्य प्राथमिकता से करें।

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संचालित योजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री विवाह योजना की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, बाढ़ से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सुधार एवं सुझाव जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कर अभी से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाए।

आईजीआरएस मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण बिना किसी राग-द्वेष के निष्पक्ष रूप से किया जाए तथा आख्या के साथ पुष्ट साक्ष्य अवश्य संलग्न किए जाएं, जिससे शिकायतकर्ता को असंतोष का अवसर न मिले। आईजीआरएस संबंधी कार्यवाही का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रामानन्द, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button