उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
विशेष मतदाता दिवस पर एस.आई.आर. अभियान में भाजपा नेता रमाकान्त ने किया सहयोग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)। रविवार को विशेष मतदाता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कम्पोजिट विद्यालय छितहा, विधानसभा कप्तानगंज, गौर मंडल के बूथ संख्या 23 (नवीन 23) पर उपस्थित होकर एस.आई.आर. अभियान में सहभागिता की। उन्होने मतदाता सूची में आ रही खामियों को दूर कराने की पहल किया।
निरीक्षण के दौरान बूथ पर कार्य से जुड़ी कुछ व्यवस्थागत स्थिति सामने आई, जिसकी जानकारी रमाकान्त पाण्डेय ने जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रुधौली से वार्ता हुई तो उनके द्वारा बताया गया कि बूथ से संबंधित आवश्यक ड्यिूटी व्यवस्था शीघ्र पूरी कर ली जाएगी और सोमवार से कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा।
वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने बूथ पर उपस्थित रहकर प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक समन्वय से विशेष मतदाता दिवस का उद्देश्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया।
विशेष मतदाता दिवस पर एसडीएम रूधौली मनोज प्रकाश, एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, सचिव अवधेश कुमार जायसवाल, बृजेश यादव, अजीत मौर्या, राममूरत, चंद्र प्रकाश तिवारी ग्राम प्रधान अशोक कुमार शुक्ल, संतोष कुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, अरविंद आदि मौके पर मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


