बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
DJHRF महिला पदाधिकारियों ने सांसद व विधायक से की शिष्टाचार भेंट, महिला सशक्तिकरण फंडिंग पर हुई चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
Dignity Justice for Human Rights Foundation (DJHRF) की महिला पदाधिकारियों ने राजसमंद जिला सांसद महोदया महिमा कुमारी मेवाड़ (महारानी सा) एवं नाथद्वारा के सम्माननीय विधायक श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान DJHRF की महिला टीम ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों हेतु भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सांसद/विधायक कोटे से फंडिंग उपलब्ध कराने का विनम्र आग्रह किया।
सांसद महोदया महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया तथा वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर DJHRF परिवार से संभाग अध्यक्षा मीना जी सैन, श्रीमती विमला जी बागरेचा, श्रीमती चंचल जी बैरागी एवं श्रीमती यमुना जी (नाथद्वारा) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
संगठन की ओर से बताया गया कि भविष्य में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Subscribe to my channel


