उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न, किसान हित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज),सू0वि0। किसान-हित को सर्वोपरि बताते हुए उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा और समयबद्ध ढंग से कृषकों के लाभ के लिए किया जाए। वे विकास भवन सभागार में आयोजित सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने गत बैठक की कार्यवाही के संबंध में प्रस्तुत विभागीय आख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के बावजूद संतोषजनक आख्या प्रस्तुत न किया जाना किसान हित के विपरीत है। इस पर जिला विकास अधिकारी अजय सिंह ने नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-4, बस्ती दिनेश मोहन को निर्देश दिया कि अगली बैठक में नामित विभागों के अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता स्वयं उपस्थित रहें तथा अनुपालन आख्या समय-सीमा में प्रस्तुत करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध प्रतिकूल कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने बताया कि जनपद में 5,20,396 कृषकों के सापेक्ष अब तक 2,86,578 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। साथ ही गन्ने के साथ सह-फसल के रूप में उड़द व मूंग के बीज किट अनुदान सहित देने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही पंजीकृत किसानों में वितरित किया जाएगा।

जिला गन्ना अधिकारी अंगद प्रसाद सिंह ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 29 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक 24 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को कराया जा चुका है तथा शेष भुगतान भी शीघ्र किया जा रहा है।

विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर ने गन्ना भुगतान में विलम्ब होने पर किसानों को ब्याज दिए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि यह शासन की स्पष्ट मंशा है। वहीं विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा ने नलकूप विभाग की रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए कहा कि बंद नलकूपों की वास्तविक स्थिति भिन्न है। इस पर जे0ई0 ने बताया कि चार नलकूप यांत्रिक तथा चार विद्युत दोष के कारण बाधित हैं, जिनके संचालन की कार्यवाही प्रगति पर है।

उद्यान विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि सब्जी एवं औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को अनुदानित बीज कृषक पंजीकरण के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि 20 जनवरी से जनपद में खुरपका एवं मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसका लक्ष्य 2.50 लाख पशुओं का है। उन्होंने बताया कि जनपद में 85 हजार गोपालक हैं, महिष पालन में वृद्धि हुई है तथा गोपालन के संवर्धन हेतु नन्दिनी एवं मिनी नन्दिनी डेयरी योजना संचालित की जा रही है।

बैठक का संचालन सरयू नहर खण्ड-4, बस्ती के सहायक अभियन्ता अजय कुमार ने किया। बैठक में सदर विधायक प्रतिनिधि मो0 सलीम, महादेवा प्रतिनिधि फूलचन्द श्रीवास्तव, रूधौली प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य सहित त्रिलोचन नाथ तिवारी, लाल बहादुर, राजन कुमार गौड़, शिव गोपाल शुक्ला, सौरभ सिन्हा, अम्बिकेश प्रताप सिंह, शिवचरन, धर्मजीत यादव, अभिलाख, रमेश कुमार मौर्य, सुजीत गुप्ता, अनिल कुमार पटेल, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button