उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 06 जनवरी को हुआ आलेख्य प्रकाशन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

इस क्रम में 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को जनपद स्तर पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। यह प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील), प्रत्येक मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों पर किया गया है, जहां आम नागरिक मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम जनता 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकती है। प्राप्त दावों व आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा इस वर्ष चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गई हैं —

01 जनवरी 2026, 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 और 01 अक्टूबर 2026।

जो नागरिक आगामी अर्हता तिथियों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।

इसके अलावा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन, फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन या निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

मतदाता यह सभी सेवाएं ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप या वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 और फॉर्म-8 जमा किए जा सकते हैं।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक सुधार अवश्य कराएं, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button