उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वशिष्ठ रामायण कथा में हिस्सा लेंगे हिमांचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। फरवरी माह में आयोजित महर्षि वशिष्ठ मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सम्मिलित होंगे। वशिष्ठ रामायण कथा के मुख्य यजमान और दिग्गज उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्र ने उन्हें वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र आने का न्यौता दिया है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्य राजेश त्रिपाठी सहित तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला के लोक भवन में राज्यपाल से रविवार को मुलाकात किया। महामहिम को बताया गया कि महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर में 18 से 26 फरवरी तक गुरु वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और वशिष्ठ रामायण कथा प्रस्तावित है। यह भी बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा विश्व में पहली बार प्रभु श्रीराम के कुल गुरु महर्षि वशिष्ठ पर 09 दिवसीय कथा होनी है। जिस प्रकार वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या धाम के जन्मभूमि में भगवान श्रीराम प्रतिष्ठित हुए हैं उसी प्रकार गुरु वशिष्ठ भी शिष्यों और माता अरुंधति के साथ अपने पौराणिक आश्रम में प्रतिष्ठा पूर्वक स्थापित होंगे। श्री राना ने बताया कि राज्यपाल श्री शुक्ल ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में आने का आश्वासन दिया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button