उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: विशेष प्रगाढ़ निर्वाचक नामावली प्राप्ति बैठक 6 जनवरी को

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 05 जनवरी 2026: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस क्रम में 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य निर्वाचक नामावली को प्राप्त करने के संबंध में एक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

उन्होने जिला स्तर के सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला सचिव सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बैठक में समय से उपस्थित हों, ताकि नामावलियों की प्राप्ति एवं आवश्यक औपचारिकताएँ सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।

इस बैठक के माध्यम से राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली का सीधे वितरण सुनिश्चित किया जाएगा, जो आगामी चुनाव प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button