उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
हर्रैया तहसील में 05 जनवरी को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 जनवरी 2026 (सू.वि.)।
जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार, 05 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से हर्रैया तहसील परिसर में आयोजित होगा।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आमजन की शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel


