उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 जनवरी 2026।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित व संयमित वाहन संचालन करने की अपील की। डीएम ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सभी नागरिक अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी दी गईं तथा लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी फरूउद्दीन, सहायक परिवहन अधिकारी माला बाजपेयी, एआरएम आयुष भटनागर, प्रमोद ओझा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button