उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 1 जनवरी से 10 मार्च 2026 तक धारा 163 लागू, त्योहारों व परीक्षाओं के मद्देनज़र सख्त आदेश जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

जनपद बस्ती में जनवरी, फरवरी व मार्च 2026 के दौरान पड़ने वाले विभिन्न धार्मिक, राष्ट्रीय त्योहारों, परीक्षाओं तथा संभावित धरना-प्रदर्शन और जुलूसों को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

यह आदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान द्वारा जारी किया गया है, जो 01 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक पूरे जनपद में प्रभावी रहेगा।

इन त्योहारों के मद्देनज़र लागू हुआ आदेश

नववर्ष (01 जनवरी), हजरत अली जन्म दिवस (03 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), बसंत पंचमी (23 जनवरी), जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (24 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), संत रविदास जयंती (01 फरवरी), शबे बरात (04 फरवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी) एवं होली (04/05 मार्च) सहित अन्य संभावित आयोजनों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

आदेश की प्रमुख शर्तें

सार्वजनिक स्थानों पर 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक

बिना अनुमति सभा, जुलूस व प्रदर्शन प्रतिबंधित

अवैध व प्रतिबंधित हथियारों के साथ चलने पर पूर्ण रोक

सार्वजनिक स्थलों या छतों पर पत्थर, ईंट, बोतल आदि जमा करने पर प्रतिबंध

अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्टर/पर्चे लगाने पर सख्त कार्रवाई

पुतला दहन, चक्का जाम, घेराव, हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध

लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाषण या कृत्य वर्जित

परीक्षाओं को लेकर विशेष प्रावधान

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू

परीक्षा अवधि में फोटो कॉपी व स्कैनर केंद्र बंद

परीक्षा केंद्र के 1 किमी क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित

मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका बाहर ले जाना प्रतिबंधित

इन पर नहीं होगा आदेश लागू

ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी/कर्मचारी

सिख समुदाय द्वारा धार्मिक कृपाण धारण

बुजुर्ग व दिव्यांगों की सहायक लाठी

शव यात्रा, विवाह व अनुमति प्राप्त धार्मिक जुलूस (सीमित शर्तों के साथ)

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश 29 दिसंबर 2025 को जारी किया गया और जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button