उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: नव वर्ष पर मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 31 दिसम्बर 2025

नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना तथा पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में अधिकारियों ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिले को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष जनपद बस्ती के लिए प्रगति, खुशहाली और सकारात्मक बदलावों का वर्ष सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और नव वर्ष को शांति व सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button