उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त आयोग, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, लोक शिकायत, यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ., कृषि एवं सहकारिता सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों का सीधा संबंध आमजन के जीवन से है, इसलिए सभी अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन करें तथा अपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करें।

पीएम सूर्य घर योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, इस हेतु शासन स्तर पर आवश्यक पत्राचार किया जाए। साथ ही योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए।

कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खाद वितरण से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त न हो। खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। वहीं, आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में बिना किसी पक्षपात के स्पष्ट एवं साक्ष्ययुक्त आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिससे शिकायतकर्ताओं में असंतोष न रहे।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त कमला कांत पांडेय ने किया। बैठक में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर वीना तिवारी, अधीक्षण अभियंता नलकूप शिव कुमार वर्मा, सिंचाई विभाग से रमेश प्रसाद, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डॉ. अश्वनी कुमार, तीनों जिलों के सीएमओ, संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, उद्यान निरीक्षक भानु प्रताप त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button