उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर प्रवर्तन अभियान, 14 वाहनों का चालान, एक ट्रक निरुद्ध

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 26 दिसंबर 2025 (सू.वि.)।
यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 14 वाहनों का चालान किया गया।
प्रवर्तन अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध ओवरसाइज व ओवरहाइट, कर बकाया, फिटनेस फेल सहित अन्य अभियोगों में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त कर बकाया के मामले में एक ट्रक को थाना कप्तानगंज में निरुद्ध किया गया।
यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व गुरुवार को भी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान फुटहिया चौकी क्षेत्र में तीन वाहनों को कर बकाया व फिटनेस फेल के मामलों में निरुद्ध किया गया था, जबकि 9 वाहनों का चालान किया गया।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Subscribe to my channel


