उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कन्हा गौशालाओं का किया निरीक्षण, ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं संतोषजनक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 26 दिसंबर 2025 (सूचना विभाग)।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने नगर पालिका परिषद, बस्ती क्षेत्र अंतर्गत संचालित कन्हा गौशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों के संरक्षण, उनके भरण-पोषण एवं शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

नगर पालिका परिषद, बस्ती स्थित कन्हा गौशाला में कुल 237 गौवंश संरक्षित पाए गए। गौशाला में 06 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें समय से मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। निरीक्षण में गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध पाया गया तथा सभी गौवंशों की टैगिंग पूर्ण पाई गई।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पाण्डेय बाजार, संजय कॉलोनी स्थित कन्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया गया, जहां 116 गौवंश संरक्षित हैं। यहां 05 कर्मचारी कार्यरत हैं और उन्हें भी समय से मानदेय दिया जा रहा है। गौवंशों के लिए भूसे की समुचित व्यवस्था एवं टैगिंग पूरी पाई गई।

निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं की विशेष रूप से समीक्षा की गई। दोनों गौशालाओं में गौवंशों को शीतलहर से बचाने के लिए टिन शेड, तिरपाल, काउकोट, जमीन पर पुआल एवं अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित पाई गई। साथ ही शेड को चारों ओर से सुरक्षित रूप से ढकवाया गया है, जिससे ठंड और ठिठुरन से गौवंशों की सुरक्षा हो सके।

जिलाधिकारी ने गौशाला प्रभारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर बनी रहें तथा गौवंशों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, पीडी राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ईओ नगर पालिका परिषद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button