उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कोहरे के चलते सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के सख्त निर्देश, एनएच-27 पर संयुक्त अभियान में 7 वाहनों का चालान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)

शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक एनएचएआई, परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि कोहरा प्रभावित कॉरिडोर एवं दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। साथ ही एम्बुलेंस, क्रेन एवं फायर टेंडर की व्यवस्था चिन्हित स्थानों पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर हाई मास्ट लाइट एवं एंटी फॉग लाइट, लेन मार्किंग, रिफ्लेक्टर, डेलीनेटर, कैट आई तथा समुचित रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनेज लगाने के निर्देश दिए। सड़क किनारे खड़े या खराब वाहनों को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कराने के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग एवं क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रालियों में शत-प्रतिशत रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों को कोहरे के प्रति सतर्क करने के निर्देश भी दिए गए।

एनएच-27 पर संयुक्त अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान अवैध पार्किंग एवं गन्ना लदे ओवरहाइट ट्रकों के विरुद्ध 07 वाहनों का चालान किया गया।

हाईवे किनारे यूरिया पंपों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान हाईवे किनारे स्थित यूरिया पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यूरिया टैंक एवं संबंधित उपकरणों को तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से हटाएं।

दिसंबर माह में कुल कार्रवाई

परिवहन विभाग द्वारा माह दिसंबर में 23 दिसंबर 2025 तक:

ओवरलोड में 29 वाहन

बिना रिफ्लेक्टर 58 वाहन

गन्ना लदे/ओवरहाइट 67 वाहन

अवैध पार्किंग में 91 वाहन

के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्रवाई की गई, जिससे कुल ₹5.75 लाख प्रशमन शुल्क की वसूली की गई।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button