उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जनपद बस्ती में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती 19 दिसम्बर 2025 सू.वि.,

जनपद बस्ती में विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि किसानों को संचालित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए और शासन की मंशा है कि हर हाल में किसान की आय में वृद्धि हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4, दिनेश मोहन को निर्देश दिए कि अनुपस्थित नामित अधिकारियों से स्पष्टीकरण अवश्य लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक की कार्यवृत्ति की आख्या एक सप्ताह के भीतर लिखित रूप में जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र ने अधिकारियों से आग्रह किया कि शासन की योजनाओं को किसानों के हित में व्यवहारिक रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह वर्ष की अंतिम बैठक है और नए वर्ष में अगली बैठक में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है।

विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं पर खर्च की गई धनराशि का विवरण पारदर्शी ढंग से प्रस्तुत करें और किसी भी दशा में भ्रामक सूची प्रस्तुत न की जाए।

विधायक सदर प्रतिनिधि मु0 सलीम ने अवगत कराया कि पूर्ण रूप से खराब नलकूप का मलवा मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता नलकूप को तत्काल मलवा हटाने का निर्देश दिया।

बैठक में एई अजय कुमार ने बताया कि सरयू नहर खण्ड-4 में किसानों को सिंचाई हेतु 220 क्यूसेक जल उपलब्ध है और शीघ्र ही अंतिम टेल तक पानी पहुँच जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी अंगद प्रसाद सिंह ने बताया कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान लगातार जारी है। वाल्टरगंज चीनी मिल के 12 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।

उद्यान विभाग के अधिकारी ने किसानों को फ्री सब्सिडी सब्जी और बीज उपलब्ध कराने की जानकारी दी। पंजीकृत किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। सिंचाई के लिए पाईपलाइन की 2000 हे0 लक्ष्य में से 393 हे0 कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, बाढ़ खण्ड, सरयू नहर खण्ड-गोण्डा, अयोध्या, लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण, कृषि एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button