उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: फीडबैक में नकारात्मकता पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 दिसम्बर 2025 (सू.वि.) – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी आई.जी.आर.एस. प्रतिपाल सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.12.2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिनांक 01.12.2025 से 15.12.2025 तक आवेदकों से संपर्क हेतु प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में यह पाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय जॉच एवं आवेदकों से वार्ता किए जाने के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जिसके कारण अधिकांश प्रकरणों में नकारात्मक फीडबैक प्राप्त हो रहा है। इस स्थिति का सीधा असर जनपद की रैंकिंग पर पड़ रहा है और शासन स्तर से भी लगातार सुधार हेतु पत्र प्राप्त हो रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिला स्तरीय विभागों जैसे – उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण), विद्युत वितरण खंड हर्रैया एवं रुधौली, कृषि विभाग, लघु सिंचाई, दुग्ध विकास, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी/सीएचसी प्रभारी और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को कड़ी नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि असंतुष्ट फीडबैक तालिका का अवलोकन कर तीन दिवस के भीतर अपर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्ट कारणों से अवगत कराएँ। चेतावनी दी गई है कि यदि कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनिक कार्यवाही शुरू की जाएगी।
Subscribe to my channel


