उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: राजस्व एवं कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 16 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, विद्युत, मंडी, बाट-माप, नगरपालिका, आबकारी, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक है, उन्हें उसी तरह बेहतर कार्य करते रहने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन सिद्दीकी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अंगद गुप्ता, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


